रक्षा बंधन २०२२
रक्षा बंधन 2022 रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के बीच आपसी स्नेह का त्यौहार है। इस बार रक्षाबंधन से संबंधित लोगों के बीच में भ्रम है कि रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाए या रक्षाबंधन 12 अगस्त को मनाना सही रहेगा। रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को ही मनाना सही रहेगा। निर्णय सिंधु जो सभी व्रतों का धार्मिक नियमों के अनुसार सही तिथि और सही दिन निर्धारित करता है उसके अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त को ही मनाना उचित है।
निर्णय सिंधु व्रत का निर्णय - रक्षा बंधन २०२२ शंका समाधान
पुरे देश में व्रत सम्बन्धी शंका समाधान के लिए निर्णय सिंधु हीं सर्वमान्य है। निर्णय सिंधु के अनुसार अगर 6 घटी अर्थात 144 मिनट अर्थात 2 घंटा 24 मिनट से कम समय तक अगर कोई तिथि नहीं मिलती है तो उस तिथि को ग्राह्य नहीं समझा जाता है। 12 अगस्त को पूर्णिमा 6 घड़ी से यानी 2 घंटे 24 मिनट से कम अवधि की है. इसलिए उस दिन की पूर्णिमा उत्सव आदि के लिए ग्राह्य नहीं है। इसीलिए उस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाना उचित नहीं है।
१२ अगस्त को सुबह में उपलब्ध पूर्णिमा काल
१२ अगस्त को सुबह में उपलब्ध पूर्णिमा सूर्योदयकाल ४ घटी २४ पल जो १ घटी ३६ पल कम है। यह वारणशी पंचांग स्थानीय समय से।
दिल्ली में पूर्णिमा काल =>सूर्योदय से ७: १७ मिनट तक
दिल्ली में सूर्योदय समय => ५ ३१+२३ => ५:५५ मिनट
उपलब्ध पूर्णिमा => ७ : १७ - ५:५५ => १: २ २ मिनट
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को भद्रा काल दिन में 9:35 से रात में 8:25 तक है। अतः भद्रा उपरांत रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त रात्रि 8:30 के बाद ही सही है।
0 टिप्पणियाँ